KKR से बाहर हुए मुस्तफिजुर रहमान: बांग्लादेश में हिंदू हिंसा के विरोध के बाद BCCI का बड़ा फैसला, शाहरुख की टीम ने किया रिलीज

स्पोर्ट्स डेस्क

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी स्टार क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इंडियन प्रीमियर लीग  की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी स्टार क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया है। यह फैसला बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा और भारत में उसके कड़े विरोध के बाद लिया गया है। BCCI के निर्देश पर केकेआर ने यह कदम उठाया है।

BCCI के निर्देश पर हुई कार्रवाई

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा, “हालिया घटनाक्रमों और परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने केकेआर को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया था।” बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि केकेआर को मुस्तफिजुर की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की अनुमति दी जाएगी।

KKR ने ट्वीट कर दी जानकारी

Image

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा— “BCCI के निर्देश और आपसी परामर्श के बाद मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया गया है। आईपीएल नियमों के तहत हमें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लेने की अनुमति मिली है, जिसकी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।”

 


Voice Of News 24