जौनपुर
जौनपुर जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पोखरियापुर निवासी पंढरी 55 साइकिल से जा रहे थे पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के बक्शा थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पोखरियापुर निवासी पंढरी 55 साइकिल से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नौपेड़वा सीएचसी पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक साइकिल सवार की पहचान पंढरी के रूप में की है, जबकि मृतक बाइक चालक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाइक पर तीन युवक सवार थे जो नशे की हालत में लापरवाही से वाहन चला रहे थे और हादसे के बाद दो युवक फरार हो गए। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।
महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदही गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहे चार वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना से मासूम की हालत बिगड़ गई और पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/v5vX0OFDqp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2026












