जौनपुर
जौनपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के खरैयामऊ गांव में एक 17 वर्षीय छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के कोतवाली क्षेत्र के खरैयामऊ गांव में एक 17 वर्षीय छात्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमन सिंह के रूप में हुई है, जो जमुहर बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 12 का छात्र था।
घटना की जानकारी गुरुवार सुबह तब हुई जब काफी देर तक अमन के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। परिजनों द्वारा काफी आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए; अमन का शव पंखे से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। घर में चीख-पुकार मचने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों में घटना की वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: बाइक और साइकिल की टक्कर में दो की मौतhttps://t.co/lVgbxatbJA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026












