बलरामपुर: एएसपी विशाल पाण्डेय ने पुलिस लाइन में किया औचक निरीक्षण, रिक्रूट आरक्षियों को दिया ‘अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा’ का मंत्र

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) विशाल पाण्डेय ने शनिवार की रात रिजर्व पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) विशाल पाण्डेय ने शनिवार की रात रिजर्व पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया। रात्रि गणना के दौरान एएसपी के अचानक पहुँचने से परिसर में हड़कंप मच गया, जहाँ उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों और उनके प्रशिक्षकों की उपस्थिति और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

भविष्य के पुलिसकर्मियों को दी सेवा की सीख

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण की अहमियत समझाते हुए कहा कि “प्रशिक्षण काल ही भविष्य की पुलिस सेवा का आधार है।” उन्होंने रिक्रूट्स को पुलिस सेवा की गरिमा, समयपालन और ईमानदारी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और उन्हें एक संवेदनशील पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षकों को सख्त हिदायत: शिथिलता नहीं होगी बर्दाश्त

एएसपी विशाल पाण्डेय ने प्रशिक्षण दे रहे उस्तादों और प्रशिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि:

प्रशिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

रिक्रूट्स की शारीरिक दक्षता के साथ-साथ उन्हें कानूनी जानकारी और मानसिक मजबूती प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

प्रशिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं का समयबद्ध और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मेस और बैरकों का भी लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान एएसपी केवल गणना तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने।

रिक्रूट आरक्षियों की बैरकों और मेस (भोजन व्यवस्था) की साफ-सफाई देखी।

परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता का निरीक्षण किया।

संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होनी चाहिए।

 

Voice Of News 24