लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में वांछित, वारंटी व संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निघासन पुलिस को सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में वांछित, वारंटी व संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निघासन पुलिस को सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी निघासन शिवम कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब बेचने व रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
प्लास्टिक के थैले से बरामद हुई 11 लीटर कच्ची शराब
निघासन पुलिस बल द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी भागीरथ पुत्र केशन, उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम बंगलाहराज (मजरा लुधौरी, थाना निघासन, जनपद खीरी) को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में आरोपी के पास मौजूद एक प्लास्टिक के थैले से करीब 11 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए अभियुक्त के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है और नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोनबरसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/LJsHcsGraX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026












