महराजगंज: शिक्षामित्र बहू ने साथियों संग मिलकर ससुर की बेदर्दी से की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

महराजगंज (फरेन्दा)

महराजगंज जनपद के थाना फरेन्दा क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ जमीनी विवाद में एक शिक्षामित्र बहू ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने ही ससुर की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के थाना फरेन्दा क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ जमीनी विवाद में एक शिक्षामित्र बहू ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने ही ससुर की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी बहू और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला फरेन्दा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का है। आरोपी शिक्षामित्र बहू शोभा गुप्ता का अपने ससुर के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के तहत शोभा गुप्ता ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर ससुर पर हमला बोल दिया।

बदमाशों ने पहले बुजुर्ग की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाला और फिर बेदर्दी से उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

घटना की सूचना मिलते ही फरेन्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन तेज की और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बहू शोभा गुप्ता और उसकी मदद करने वाले दो अन्य सह-आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी कर ली है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.