कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: जैवलिन थ्रो में भारत का ऐतिहासिक ‘डबल धमाका’, नीरज चोपड़ा को सिल्वर तो यशवीर सिंह को ब्रॉन्ज

स्पोर्ट्स डेस्क

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा में भारत ने इतिहास रचते हुए एक साथ दो पदक अपने नाम किए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा में भारत ने इतिहास रचते हुए एक साथ दो पदक अपने नाम किए हैं। ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया, तो वहीं युवा एथलीट यशवीर सिंह ने आखिरी प्रयास में बाजी पलटते हुए 85.41 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज ने 89.75 मीटर के जबरदस्त थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

दिग्गज भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने मुकाबले की शुरुआत 80.97 मीटर के थ्रो के साथ की। इसके बाद दूसरे ही प्रयास में उन्होंने 85.83 मीटर की दूरी तय कर इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया और भारत के लिए रजत पदक पक्का किया। उनके अन्य प्रयास 81.29 मीटर और 80.73 मीटर के रहे।

मुकाबले का सबसे रोमांचक मोड़ यशवीर सिंह के अंतिम प्रयास में आया। यशवीर ने तीसरे प्रयास में 81.33 मीटर का थ्रो किया था और वे पदक की दौड़ में पिछड़ रहे थे। लेकिन अपने छठे और आखिरी प्रयास में 85.41 मीटर का थ्रो फेंककर उन्होंने न सिर्फ ब्रॉन्ज मेडल जीता, बल्कि अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी दर्ज किया।प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे एक अन्य भारतीय एथलीट रोहित यादव ने 81.56 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सातवां स्थान हासिल किया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.