महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल आगामी श्रावण मास एवं चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से निचलौल थाना परिसर में शांति समिति पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल आगामी श्रावण मास एवं चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से निचलौल थाना परिसर में शांति समिति पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नवागत थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान आगामी त्योहारों को आपसी सद्भाव के साथ मनाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार राय ने सभी से त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि पर्व के दौरान अराजकता फैलाने, अफवाह उड़ाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।
जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोनबरसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/LJsHcsGraX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026












