सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड बढ़नी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंहोरवा में शुक्रवार को “गांव की समस्या, गांव में समाधान” की मंशा से आयोजित होने वाला ग्राम चौपाल कार्यक्रम जिम्मेदारों की घोर उदासीनता की भेंट चढ़ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड बढ़नी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंहोरवा में शुक्रवार को “गांव की समस्या, गांव में समाधान” की मंशा से आयोजित होने वाला ग्राम चौपाल कार्यक्रम जिम्मेदारों की घोर उदासीनता की भेंट चढ़ गया। कार्यक्रम से पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, कोटेदार, पंचायत सहायक और रोजगार सेवक जैसे सभी प्रमुख जिम्मेदार नदारद रहे। इतना ही नहीं, ब्लॉक स्तर से भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
समय पर सूचना न मिलने से मायूस लौटे ग्रामीण
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की जनता को कार्यक्रम के संबंध में समय पर कोई सूचना ही नहीं दी गई थी, जिसके चलते ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर चौपाल में नहीं पहुंच सके और किसी भी जनसमस्या का समाधान नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों की अरुचि के कारण सरकार की जनकल्याणकारी मंशा पर पानी फिर रहा है।
कर्मचारियों का बयान: सिर्फ फोटो खिंचवाकर चले गए प्रधान प्रतिनिधि
पंचायत भवन पर मौजूद एएनएम किरन कुमारी, आशा कार्यकत्री सुनीता देवी व रीमा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री इनारमती व शीला ने बताया कि वे सुबह से ही अधिकारियों और जिम्मेदारों का इंतजार कर रही थीं। दोपहर के समय प्रधान प्रतिनिधि बताने वाले एक व्यक्ति पहुंचे और कार्यक्रम का कोई बैनर-पोस्टर लगाए बिना केवल फोटो खिंचवाकर चले गए।
पंचायत भवन में पसरा सन्नाटा, परिसर में बिखरी शराब की बोतलें
सूत्रों के अनुसार, सिंहोरवा का पंचायत भवन अक्सर बंद ही रहता है और चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। भवन में रखे सरकारी लैपटॉप, प्रिंटर और सीपीयू का कुछ पता नहीं है। परिसर के अंदर खाली पड़ी शराब और बीयर की बोतलें साफ गवाही दे रही हैं कि जिम्मेदार भवन नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। गौरतलब है कि पंचायत भवन की दीवार पर अभी भी पूर्व बीडीओ यशोवर्धन सिंह का नाम लिखा हुआ है।
अधिकारियों ने नहीं उठाया फोन
मामले की जानकारी और प्रशासनिक पक्ष जानने के लिए बीडीओ बढ़नी अनिशि मणि पांडे तथा सीडीओ बलराम सिंह के सीयूजी नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव न होने के कारण उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।
जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोनबरसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/LJsHcsGraX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026












