इतिहास रचा! यशस्वी जायसवाल ने ठोका पहला ODI शतक, बने तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले छठे भारतीय

स्पोर्ट्स डेस्क

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। यह उनके एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) करियर का पहला शतक है, जो उन्होंने अपनी मात्र चौथी ODI पारी में बनाया। इस दमदार प्रदर्शन के साथ ही जायसवाल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20I) में शतक लगाने वाले सिर्फ छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

जायसवाल और रोहित की दमदार शुरुआत

271 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय सलामी जोड़ी ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दी। जायसवाल और रोहित शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 155 रनों की शानदार साझेदारी हुई।

रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 73 गेंदों पर 75 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया।

यशस्वी जायसवाल एक छोर पर संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने 111 गेंदों का सामना किया और 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से अपना पहला ODI शतक पूरा किया।

23 साल की उम्र में बनाया रिकॉर्ड

23 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने पारी की शुरुआत में कुछ मुश्किलों का सामना किया, लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने अपनी पारी को एक बड़े शतक में बदलना सुनिश्चित किया।

इस शतक के साथ, यशस्वी जायसवाल अब तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं:

तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20I) में शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज-

  1. सुरेश रैना
  2. रोहित शर्मा
  3. केएल राहुल
  4. विराट कोहली
  5. शुभमन गिल
  6. यशस्वी जायसवाल

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.