Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 6 दिसम्बर का दिन क्यों है खास

आईए जाने कि आज 6 दिसम्बर का दिन क्यों है खास? इस दिन क्या कुछ घटित हुई घटनाएं एवं क्या कुछ हुआ था,नया? पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

6 दिसम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएँ

 

1917 – फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

 

1907 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।

 

1997 – क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।

 

1992 – अयोध्या का विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा गिराया गया। इसके फलस्वरूप हुई हिंसा में करीब 400 लोग मारे गये।

 

6 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

 

1998 – कपिल देव द्विवेदी – वेद, वेदांग, संस्कृत, व्याकरण एवं भाषा विज्ञान के अप्रतिम विद्धान थे।

 

1947 – प्रवीण कुमार सोबती – भारतीय फ़िल्म तथा छोटे परदे के अभिनेता थे।

 

1896 – बृजलाल वियाणी – मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता थे।

 

1732 – वॉरेन हेस्टिंग्स – ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल।

 

6 दिसंबर को हुए निधन

 

2015 – डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा – भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे।

 

2015 – राम मोहन – प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।

 

2009 – बीना राय – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

 

1998 – मेजर होशियार सिंह, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।

 

1986 – भगवान सहाय – भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के दूसरे राज्यपाल थे।

 

1956 – भीमराव आम्बेडकर, एक बहुजन राजनीतिक नेता और एक बौद्ध पुनरुत्थानवादी भी थे।

 

 

Voice Of News 24