महराजगंज :सिर कटा शव मिलने से क्षेत्र में दहशत ,हत्या की आशंका, गोरखपुर पुलिस भी जांच में शामिल

भिटौली/महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में धर्मपुर-पिपरा खादर मार्ग पर सोहरौना राजा गांव के समीप सोमवार शाम नहर किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में धर्मपुर-पिपरा खादर मार्ग पर सोहरौना राजा गांव के समीप सोमवार शाम नहर किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव का सिर अभी तक बरामद नहीं हो पाया है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जांच में जुटी टीमें

सीओ सदर जयप्रकाश त्रिपाठी के साथ, गोरखपुर के तिवारीपुर और स्थानीय भिटौली थाने की पुलिस, डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गोरखपुर से लिंक की आशंका

स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने बताया कि तिवारीपुर पुलिस रविवार से ही इसी नहर के किनारे किसी चीज की तलाश कर रही थी। लोगों ने आशंका जताई है कि यह युवक गोरखपुर जिले का निवासी हो सकता है और हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।

भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। शव की पहचान कराने और घटना की कड़ी जोड़ने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में गहन छानबीन कर रही है।

 

Voice Of News 24