यूपी में बनेगा ‘साई सेंटर’, मेरठ को स्पोर्ट्स हब बनाने का लक्ष्य जयंत सिंह

मेरठ

मेरठ जनपद के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) के राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘स्पोर्ट्स एज मेरठ’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

मेरठ जनपद के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) के राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने शनिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘स्पोर्ट्स एज मेरठ’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश में साई (Sports Authority of India) सेंटर स्थापित करने का बड़ा ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि यूपी में साई सेंटर बनाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है और इसे जल्द ही बनवाया जाएगा।

मेरठ को मिलेगा वैश्विक दर्जा: जयंत सिंह ने कहा कि मेरठ में वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त स्पोर्ट्स हब बनने की पूरी क्षमता है। ‘स्पोर्ट्स एज’ परियोजना के माध्यम से अगले एक दशक में खेलों के साथ ही खेल उद्योगों को सशक्त बनाया जाएगा। इसका उद्देश्य कारीगरों, उद्यमियों और युवाओं को आधुनिक कौशल, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाना है।

उन्होंने इस पहल को देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और युवाओं को लाभ देने वाला बताया। उन्होंने जोर दिया कि जैसे हमारे खिलाड़ी वैश्विक मंचों पर नाम कमा रहे हैं, वैसे ही हमारा मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम भी आगे बढ़ना चाहिए।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.