लखनऊ हुंडई कार में लाल-नीली बत्ती लगाकर घूम रहा आरिश किदवई गिरफ्तार

लखनऊ

लखनऊ जनपद के राजधानी की पुलिस ने हुंडई कार में अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती लगाकर घूमने के आरोप में एक व्यक्ति आरिश किदवई को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ जनपद के राजधानी की पुलिस ने हुंडई कार में अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती लगाकर घूमने के आरोप में एक व्यक्ति आरिश किदवई को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरिश किदवई की गाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी हुंडई कार पर अवैध रूप से सरकारी प्रतीक वाली लाल-नीली बत्ती लगाकर घूमता दिख रहा था। इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

शुक्रवार को पुलिस ने आरिश किदवई को घंटाघर के पास रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वह पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और अवैध बत्ती लगाने का कोई वैध कारण या दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

पुलिस ने तत्काल अवैध बत्ती को हटाकर गाड़ी को जब्त कर लिया है और आरोपी आरिश किदवई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी प्रतीकों के दुरुपयोग के संबंध में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.