कन्नौज डीएम ने एसआईआर कार्य की समीक्षा की, BLO को तेजी लाने के सख्त निर्देश

कन्नौज

कन्नौज जनपद के जिलाधिकारी ने जिले में चल रहे महत्वपूर्ण ‘एसआईआर’ (SIR) कार्यों की प्रगति और जमीनी हकीकत जानने के लिए आज गुरसहायगंज नगर क्षेत्र का औचक दौरा किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


कन्नौज जनपद के जिलाधिकारी ने जिले में चल रहे महत्वपूर्ण ‘एसआईआर’ (SIR) कार्यों की प्रगति और जमीनी हकीकत जानने के लिए आज गुरसहायगंज नगर क्षेत्र का औचक दौरा किया। डीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का हाल जाना।

निरीक्षण के दौरान, डीएम ने नगर पालिका कार्यालय का भी गहन निरीक्षण किया और वहां की कार्यप्रणाली को परखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अभियान की विस्तृत रिपोर्ट ली।

डीएम ने पाया कि कुछ क्षेत्रों में कार्य की गति धीमी है, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एसआईआर अभियान में तत्काल तेजी लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण सरकारी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से कार्यों की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि अभियान निर्धारित समय सीमा के भीतर और त्रुटि रहित ढंग से पूरा हो।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.