बलरामपुर चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ, $1.80$ करोड़ कुंतल पेराई का लक्ष्य

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के चीनी मिल में 2025-26 के पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के चीनी मिल में 2025-26 के पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया है। यूनिट हेड विपिन कुमार जैन और एसपी विकास कुमार सहित कई अधिकारियों की उपस्थिति में पारंपरिक विधि-विधान से सत्र की शुरुआत की गई।

मिल के अधिशासी अध्यक्ष के.के. वाजपेयी ने जानकारी दी कि इस वर्ष 1 करोड़ 80 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष के $1.55$ करोड़ कुंतल की पेराई से अधिक है। बहराइच जिले के चिलवरिया क्षेत्र से 9 नए सेंटर मिलने के कारण लक्ष्य बढ़ाया गया है। मिल के अब लगभग 95 सेंटर संचालित हैं।

किसानों के लिए सभी कैलेंडर समय पर उपलब्ध करा दिए गए हैं और सेंटरों पर लोडिंग की उचित व्यवस्था की गई है। किसानों की सुविधा के लिए पीने का पानी, विश्राम शेड, शौचालय और सर्दी से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था भी की गई है।

वाजपेयी ने किसानों से निर्धारित सेंटरों पर ही गन्ना भेजने की अपील करते हुए आश्वस्त किया कि मिल समय पर गन्ने का उठान और भुगतान सुनिश्चित करेगी। उन्होंने बताया कि समय पर भुगतान से किसान उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित होते हैं, जिससे उनकी आमदनी और गन्ने की खेती का लाभ बढ़ता है। पेराई सत्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.