बुलंदशहर: ग्राम प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में पुलिस बल तैनात

अनूपशहर (बुलंदशहर)

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगसरा में ग्राम प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगसरा में ग्राम प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही गांव में शोक और तनाव का माहौल व्याप्त है। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बगसरा के ग्राम प्रधान शोरन सिंह शुक्रवार सुबह अपने घर से मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए निकले थे। हालांकि, इसके कुछ ही देर बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की खबर आई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अनूपशहर कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस प्रशासन हर संभावित पहलू की गहराई से जांच कर रहा है।

फिलहाल मृत्यु के सही कारणों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और अन्य साक्ष्यों के संकलन के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.