अनूपशहर (बुलंदशहर)
बुलंदशहर जनपद के कस्बा अनूपशहर स्थित जेपी विद्या मंदिर ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 योगासन चैंपियनशिप में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कस्बा अनूपशहर स्थित जेपी विद्या मंदिर ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 योगासन चैंपियनशिप में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 37 मेडल (31 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज) अपने नाम किए और ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
200 टीमों को पछाड़कर लहराया परचम
उत्तराखंड के बाजपुर स्थित मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में 27 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लगभग 200 टीमों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के तहत 5 अलग-अलग इवेंट्स शामिल थे:
ट्रेडिशनल ग्रुप
ट्रेडिशनल इंडिविजुअल
आर्टिस्टिक सिंगल
आर्टिस्टिक पेयर
रिदमिक पेयर
जेपी विद्या मंदिर ने सभी तीनों आयु वर्गों के पांचों इवेंट्स में पहला स्थान हासिल कर दबदबा कायम किया।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी
विद्यालय के गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों में धनंजय प्रताप सिंह, भवांश गौड़, सजल शर्मा, कुमार माधव, तेजस कुमार, परीक्षित राजपूत, अर्पित पाल, हार्दिक पाल, अद्विक ढाका, गोपाल शर्मा, आरव गोयल, ऋषभ राजोरा, कार्तिकेय ढाका, काव्यांश एवं अर्णव कुमार शामिल हैं।
राष्ट्रीय योगासन कोच अंकित कुमार सुराण ने बताया कि सीबीएसई योगासन प्रतियोगिता के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी एक स्कूल ने 37 मेडल जीतकर ऐसा नया रिकॉर्ड कायम किया है।
प्रतियोगिता का संचालन सीबीएसई के पर्यवेक्षक रेखा रावत एवं अशोक कुमार की देखरेख में हुआ, जबकि प्रतियोगिता मैनेजर एडवोकेट महेंद्र सिंह बिश्नोई और टेक्निकल ऑफिशियल्स ने इसे निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया।
प्रबंधक व प्रधानाचार्या ने दी बधाई
विद्यालय प्रबंधक प्रखर गर्ग ने इसे स्कूल के इतिहास का ऐतिहासिक क्षण बताते हुए राष्ट्रीय कोच अंकित कुमार सुराण, टीम मैनेजर विवेक वर्मा और सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।
प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने बताया कि इस ऐतिहासिक सफलता के बाद अब विद्यालय के सभी 15 विजेता प्रतिभागी आगामी राष्ट्रीय सीबीएसई योगासन चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व करेंगे।
‘पहले सवाल मेरा हथियार था,अब सॉल्यूशन मेरी ज़िम्मेदारी pic.twitter.com/i9apbtGKA0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026












