बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बराल में पावन श्रावण मास के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में स्थानीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बराल में पावन श्रावण मास के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में स्थानीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर विधायक ने श्रद्धालु कांवड़ियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनकी सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा हमारी सनातन संस्कृति, अटूट आस्था और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है, जो समाज में भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना का संदेश फैलाती है।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया और पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ व ‘बोल बम’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी और शिव भक्त उपस्थित रहे।
जनपद महराजगंज के थाना फरेन्दा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोनबरसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/LJsHcsGraX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026












