लखीमपुर: शारदा नहर के बड़ागांव पुल से युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर

लखीमपुर

लखीमपुर जनपद के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के ग्राम गंगाबेहड़ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर जनपद के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के ग्राम गंगाबेहड़ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक 20 वर्षीय युवक ने शारदा नहर के बड़ागांव पुल से अचानक नहर में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताते चले की पीड़ित युवक की पहचान शादाब (20 वर्ष) पुत्र चुन्ना उर्फ हिदायत अली, निवासी ग्राम गंगाबेहड़ के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शादाब घर से अपनी मौसी के यहाँ ‘नौधन पटना, नकहा’ जाने के लिए निकला था।

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार, वह बड़ागांव स्थित शारदा नहर पुल पर पहुंचा और अचानक उसने गहरे पानी में छलांग लगा दी। घटना स्थल (पुल के किनारे) से युवक की चप्पलें बरामद हुई हैं, जिससे उसके नहर में कूदने की पुष्टि हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना शारदानगर पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत स्थिति का संज्ञान लेते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

नहर इस समय पूरी क्षमता से भरी हुई है और पानी का बहाव तेज है, इसके बावजूद पुलिस प्रशासन स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

युवक ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। पुलिस प्रशासन मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रहा है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.