महराजगंज
महराजगंज जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक गंभीर मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के कुशल पर्यवेक्षण में चौक थाना पुलिस ने यह प्रभावी कार्रवाई की है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोवर अली (उम्र लगभग 38 वर्ष), पुत्र इस्माइल, निवासी ग्राम खोस्टा, थाना चौक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।
संबंधित मामला: अभियुक्त थाना चौक पर पंजीकृत मु0अ0सं0 126/2026 की धारा 137(2), 65(1) BNS (भारतीय न्याय संहिता) एवं 3/4(2) पॉक्सो (POCSO) एक्ट में वांछित था।
कार्रवाई: पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में थाना चौक की पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई उ0नि0 सुजीत सिंह, थाना चौक,का0 पियूष यादव, थाना चौक
‘पहले सवाल मेरा हथियार था,अब सॉल्यूशन मेरी ज़िम्मेदारी pic.twitter.com/i9apbtGKA0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2026












