महराजगंज:ठूठीबारी के करदे गांव में युवक की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा करदे से एक दुखद और रहस्यमय घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा करदे से एक दुखद और रहस्यमय घटना सामने आई है। यहाँ शुक्रवार की सुबह 25 वर्षीय एक युवक का शव उसके ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजय विश्वकर्मा (25 वर्ष) पुत्र रामानंद, निवासी ग्राम करदे के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह काफी समय बीत जाने के बाद भी जब अजय अपने कमरे से बाहर नहीं आए, तो उन्होंने आवाज दी।

अंदर से कोई जवाब न मिलने पर जब परिजन कमरे में पहुंचे, तो अजय का शव फंदे से लटका हुआ पाया। यह दृश्य देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही ठूठीबारी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और आगे की कार्रवाई के तहत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया या मौत की असली वजह क्या है, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है।पुलिस प्रशासन मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और साक्ष्यों के संकलन के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.