फिरोज पप्पू हत्याकांड: अदालत बदलने की याचिका पर आज सुनवाई

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज उर्फ पप्पू की हत्या से जुड़े मामले में, आज 12 नवंबर को पूर्व सांसद रिजवान जहीर के मुकदमे की सुनवाई होनी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलरामपुर जनपद के नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज उर्फ पप्पू की हत्या से जुड़े मामले में, आज 12 नवंबर को पूर्व सांसद रिजवान जहीर के मुकदमे की सुनवाई होनी है। यह सुनवाई मुकदमे को किसी अन्य न्यायालय में स्थानांतरित करने की वादी पक्ष की मांग से संबंधित है।

याचिका वादी पक्ष ने जिला जज उत्कर्ष चतुर्वेदी की अदालत में मुकदमा ट्रांसफर करने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।मुख्य मुकदमा फिरोज पप्पू हत्याकांड के मुख्य मुकदमे की अगली सुनवाई 13 नवंबर को निर्धारित है।हत्या: 4 जनवरी 2022 की रात तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की हत्या उनके घर के पास कर दी गई थी।

आरोपी पुलिस ने पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी पुत्री जेबा रिजवान और दामाद रमीज नेमत सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। रिजवान जहीर पर रासुका भी लगाई गई थी।वर्तमान स्थिति: रिजवान जहीर ललितपुर जेल में बंद हैं, जबकि जेबा रिजवान और रमीज नेमत जमानत पर रिहा हैं।

हत्या की वजह सपा टिकट की दावेदारी में विवाद बताया गया था।

 

 

Voice Of News24