गड़ौरा शुगर मिल में ब्वायलर पूजन, नए पेराई सीजन का आगाज

महराजगंज

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर खुर्द गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जे.एच.वी. शुगर मिल गड़ौरा में मंगलवार को ब्वायलर पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर खुर्द गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जे.एच.वी. शुगर मिल गड़ौरा में मंगलवार को ब्वायलर पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ, जिसके साथ ही सीजन 2025-26 के पेराई सत्र का औपचारिक शुभारंभ हो गया।

जीएम (टेक्निकल) वाई.बी. सिंह और इंजीनियर विपिन गुप्ता ने पंडित अमरनाथ दूबे के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और पूजन किया।

मिल चालू होने की तैयारियों से किसानों में भारी उत्साह है। किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही गन्ना तौल का कार्य शुरू होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस अवसर पर जीएम केन राजेश सिंह, किसान मजदूर यूनियन अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय किसान मौजूद रहे।

 

Voice Of News24