दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद मऊ पुलिस हाई अलर्ट पर!

मऊ

मऊ जनपद के दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के मद्देनजर मऊ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मऊ जनपद के दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के मद्देनजर मऊ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. के निर्देश पर जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की जा रही है।

सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे के नेतृत्व में सिंधी कॉलोनी से मिर्जाहादीपुरा तक गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया गया। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही है।

मुख्य बातें

सार्वजनिक स्थानों, तिराहों और चौराहों पर चेकिंग तेज।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर विशेष अभियान।

जिले की सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है।

 

 

Voice Of News24