मेरठ में कूड़ा निस्तारण मशीन पहुंची, जल्द शुरू होगा काम

मेरठ

मेरठ जनपद के लोहियानगर कूड़ा निस्तारण मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की नाराज़गी के बाद नगर निगम हरकत में आ गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के लोहियानगर कूड़ा निस्तारण मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की नाराज़गी के बाद नगर निगम हरकत में आ गया है। 13 नवंबर 2025 को होने वाली सुनवाई से पहले मंगलवार को लोहियानगर कूड़ा प्लॉट पर कूड़ा निस्तारण करने वाली मशीनें लगा दी गई हैं।

नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि कूड़ा निस्तारण का कार्य जल्द ही शुरू होगा। निगम की प्राथमिकता एनजीटी को सकारात्मक रिपोर्ट देना है।

पृष्ठभूमि: लोहियानगर का कूड़ा निस्तारण प्लांट पिछले छह माह से बंद था, जिसके कारण कूड़े के ढेर में कई बार आग लगी और प्रदूषण बढ़ा। एनजीटी ने इस पर कड़ी नाराज़गी जताई थी।

अब तैयारी: छह महीने बाद, सुनवाई से ठीक पहले, निगम ने नया टेंडर जारी कर मशीनें लगवाई हैं और प्रसंस्करण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

आग लगाने के आरोपी से पूछताछ जारी: कूड़े के पहाड़ में आग लगाने के मामले में नामजद आरोपी यामीन को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त ने इस आगजनी को साजिशन बताया था। पुलिस आग लगने की वास्तविक वजह और संभावित साजिश का खुलासा करने में जुटी है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.