सिद्धार्थनगर: सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों को लेकर DM ने की बैठक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर में सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक जिलाधिकारी (DM) की अध्यक्षता में हुई, जिसमें डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल उपस्थिति रहे ।

बैठक में सांसद खेल महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान खेलों के आयोजन स्थल, खिलाड़ियों के पंजीकरण, सुरक्षा इंतजामों और आवश्यक संसाधनों पर विचार-विमर्श किया गया।

माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा, ताकि जिले के युवाओं को खेल मंच मिल सके।

 

Voice Of News 24