महराजगंज
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी गांव के पास मंगलवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी गांव के पास मंगलवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट: एमएलके कॉलेज में NSS ने राष्ट्र निर्माण पर दिया जोरhttps://t.co/Ubaz3esu2e
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2025























