महराजगंज
महराजगंज जनपद के क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार शाम परतावल चौराहा पर पुलिस प्रशासन द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार शाम परतावल चौराहा पर पुलिस प्रशासन द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी की देखरेख में यह मार्च आयोजित हुआ। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने चौराहा और प्रमुख मार्गों (गोरखपुर, पनियरा, महराजगंज मार्ग) पर पैदल मार्च किया।
प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि शांति, सुरक्षा और कानून का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता है, और अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मार्च के माध्यम से पुलिस ने स्थानीय लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिया।
इस दौरान परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट: एमएलके कॉलेज में NSS ने राष्ट्र निर्माण पर दिया जोरhttps://t.co/Ubaz3esu2e
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 11, 2025























