महराजगंज : योगी का बुलडोजर अब धार्मिक आस्था में भी सक्रिय

महराजगंज

योगी सरकार का बुलडोजर अब विकास के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी अहम भूमिका निभा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


योगी सरकार का बुलडोजर अब विकास के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी अहम भूमिका निभा रहा है। छठ महापर्व के मद्देनजर, महराजगंज में छठ घाटों की साफ-सफाई के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

स्थानीय लोग बुलडोजर द्वारा किए जा रहे इस सफाई अभियान की सराहना कर रहे हैं। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र की सोनौली नगर पंचायत के छठ घाटों की सफाई में बुलडोजर लगाया गया है।

व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने भी छठ घाटों का निरीक्षण किया।

 

Voice Of News 24