बिहार चुनाव: महागठबंधन का CM चेहरा तेजस्वी यादव, कांग्रेस ने किया ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार (CM फेस) घोषित कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार (CM फेस) घोषित कर दिया है। गुरुवार को महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इसका आधिकारिक ऐलान किया।

मुकेश सहनी होंगे उपमुख्यमंत्री

अशोक गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा कि “हमारा नेता तो तेजस्वी यादव हैं।” उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि पिछड़े समुदाय से आने वाले और भी उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। गहलोत ने NDA पर पलटवार करते हुए पूछा कि वे बताएं कि उनका सीएम चेहरा कौन होगा, क्योंकि सिर्फ नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, कहने से काम नहीं चलेगा।

तेजस्वी ने जताया आभार

सीएम उम्मीदवार घोषित होने के बाद तेजस्वी यादव ने सभी सहयोगियों का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “सभी ने मुझ पर फिर से भरोसा जताया है। मैं इस विश्वास पर खरा उतरूंगा और हम 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।”

महागठबंधन की यह संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करीब 50 मिनट तक चली, जिसमें RJD, कांग्रेस, VIP समेत 7 दलों के 14 नेता शामिल हुए। सभी दलों के नेताओं ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अपनी स्पीच में महागठबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.