मेरठ
मेरठ जनपद के मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी इलाके में ममता नामक एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी इलाके में ममता नामक एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला के पति, जो कि पेशे से वकील का मुंशी है, और ससुराल वालों का कहना है कि ममता की मौत इलेक्ट्रिक प्रेस से करंट लगने के कारण हुई है।
मायके वालों ने लगाया गंभीर आरोप
हालांकि, महिला के मायके वालों ने इस बात से इनकार करते हुए इसे सीधी हत्या बताया है। उनका आरोप है कि ममता के ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या की है।
मायके वालों ने हत्या के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि ममता ने अपनी नंद को बच्चा गोद देने से मना कर दिया था, जिसके चलते ससुराल वाले उससे नाराज थे और इसी कारण उन्होंने उसकी जान ले ली।
सूचना मिलते ही सीओ सिविल लाइन और थाना पुलिस मौके पर पहुँचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों को दर्ज किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।
महराजगंज:सिसवा बाज़ार के सोनबरसा में ऐतिहासिक दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाया दमखमhttps://t.co/WQDyr5Q6kY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2025













