सिद्धार्थनगर में खुली नई ‘केयर मेडीसिटी क्लिनिक’, त्वचा रोगों का मिलेगा बेहतर इलाज

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए एक और कदम उठाया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए एक और कदम उठाया गया है। पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जमील सिद्दीकी ने बेलहिया चौराहे पर ‘केयर मेडीसिटी क्लिनिक’ का उद्घाटन किया। यह क्लिनिक त्वचा संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेगा।

अब गोरखपुर-लखनऊ जाने की जरूरत नहीं

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जमील सिद्दीकी ने कहा कि यह क्लिनिक सिद्धार्थनगर के लोगों के लिए एक वरदान साबित होगा। उन्होंने बताया कि अब त्वचा से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए लोगों को गोरखपुर या लखनऊ के महंगे इलाज के लिए बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि यह सुविधा अब उनके अपने जिले में ही उपलब्ध होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धार्थनगर में लगातार स्वास्थ्य सेवाएं सुधर रही हैं, और यह नया क्लिनिक इस दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान देगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.