लखनऊ: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं ने ओम प्रकाश राजभर के आवास पर किया पथराव

लखनऊ

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. नारेबाजी करते हुए घर पर पथराव भी किया और पुतला फूंका. हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस की कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने आरोप लगाया है कि लखनऊ में उनके आवास पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला किया है। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनके घर पर पत्थर फेंके और उनके पिता को गाली दी।

जानकारी के अनुसार, बाराबंकी में श्रीरामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में पुलिसिया एक्शन पर ओपी राजभर ने टिप्पणी की थी. उन्होंने ABVP कार्यकर्ताओं को गुंडा तक कह दिया था. इससे नाराज कार्यकर्ताओं का एक समूह उनके सरकारी आवास पर पहुंचा और उनका पुतला फूंका. ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर वीडियो बयान में दावा किया कि उनके पिता के आवास पर पत्थर फेंके गए.

‘यह गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं’

अरुण राजभर ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह गुंडागर्दी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके पिता के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया। अरुण राजभर ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने इसे अतिपिछड़े वर्ग के एक नेता के साथ दुर्व्यवहार बताते हुए कहा कि प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

 

Voice Of News  24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.