श्रावस्ती : दर्दनाक सड़क हादसा ,डीजे लदे पिकअप वाहन की टकर से बाइक सवार सिपाही की मौके पे मौत

श्रावस्ती

श्रावस्ती जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब सिपाही संतोष चौरसिया विभूतिनाथ मंदिर कजरी तीज मेले की ड्यूटी से वापस लौट रहे थे।


जानकारी के अनुसार बताते चले की यह हादसा कोतवाली भिनगा के सिरसिया-भिनगा मार्ग पर वन रेंजरी के पास हुआ। सिपाही संतोष चौरसिया की तेज रफ्तार बाइक एक डीजे लदे पिकअप वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल संतोष को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक सिपाही संतोष चौरसिया मूल रूप से संतकबीर नगर के ग्राम सेमरा के निवासी थे और सोनवा थाने में तैनात थे।

हादसे की सूचना मिलते ही, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ यातायात और कोतवाल समेत वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया है और परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।इस घटना के बाद से पुलिस परिवार और पूरे विभाग में शोक की लहर है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.