मेरठ
मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ में आज मंगलवार को एक दुखद सड़क हादसा हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद के परीक्षितगढ़ में आज मंगलवार को एक दुखद सड़क हादसा हुआ। किठौर मार्ग पर ग्राम केली के पास एक टाटा टियागो कार अचानक सामने आए आवारा पशु को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में जा गिरी।
हादसे में कार सवार सुशांत (28) की मौत हो गई। कार में चार लोग सवार थे। एक यात्री, अभिशांत, ने शीशा तोड़कर खुद को बाहर निकाला और मदद बुलाई। पुलिस और परिजनों ने बाकी तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन गंभीर रूप से घायल सुशांत ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सुशांत अपने परिवार का इकलौता बेटा था और नोएडा में मेडिकल स्टोर चलाता था। दो साल पहले ही उसके पिता का निधन हुआ था। इस हादसे के बाद उसके परिवार में शोक का माहौल है।
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाने के थानेदार धर्मेंद्र सिंह का एक गुस्से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में थानेदार बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से तीखी झड़प करते और नौकरी छोड़ने तक की धमकी देते नजर आ रहे हैं।@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/YsQXzyfHXH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2025























