हापुड़ : रील का जुनून पड़ रहा भारी, सड़क पर रील बनाने उतर रहें युवा, अपने साथ-साथ दूसरों को कर रहें परेशान

हापुड़

वर्तमान समय में युवाओं के अंदर सबसे बड़ा नशा रील बनकर उभर रही है। रील की ये नशा न केवल किसी एक को प्रभावित कर रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

वर्तमान समय में युवाओं के अंदर सबसे बड़ा नशा रील बनकर उभर रही है। रील की ये नशा न केवल किसी एक को प्रभावित कर रहा, बल्कि इसके पीछे कई लोग प्रभावित हो रहें हैं। कहीं स्टेशन पर तो कहीं ट्रेन में तो कहीं सड़क पर युवा रील के चक्कर में अपनी जान तक दांव पर लगाते नजर आ रहे हैं और दूसरों की समस्याएं बढ़ा रहें हैं।
इसी प्रकार जनपद हापुड़ में रील के नशे में चूर युवक सड़क पर रील बनाते नजर आया है,जिसका विडीयो अब वायरल हो गया।
आपकों बता दें कि कोतवाली के सिकंदर गेट चौकी क्षेत्र अंतर्गत सड़क पर युवकों ने जाम लगाकर रील बनाया, जिससे सड़क पर जाम लग गई। इस दौरान युवकों के अंदर न तो पुलिस प्रशासन का डर था और न ही कानून व्यवस्था का परवाह।

इस दौरान रील के शौकीन युवकों ने सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया और अपने रील की कलाओं को रूकी ट्रैफिक के बीच बिखेरने लगें। इस दौर के युवा तत्काल सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपना रहें हैं,जोकि ज्यादातर खुद के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए मुसीबतें बन जा रहीं हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.