मेरठ:सीरे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा

मेरठ

मेरठ जनपद में आज मंगलवार सुबह मवाना-बिजनौर मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रामराज पुलिस चौकी के पास सीरे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मेरठ जनपद में आज मंगलवार सुबह मवाना-बिजनौर मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रामराज पुलिस चौकी के पास सीरे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार बताते चले की ट्रक बिजनौर की ओर से आ रहा था और उसकी रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही वह रामराज चौकी के पास पहुंचा, चालक ने अचानक वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से सड़क पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाया और यातायात को सामान्य किया। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली क्योंकि हादसे के वक्त चौकी के पास और सड़क पर कई लोग मौजूद थे, पर किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.