बलरामपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के ने किया CHC तुलसीपुर का औचक निरीक्षण

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई कर्मचारी अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित मिले, जिसके बाद उन्होंने सभी गैर-मौजूद कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने पाया कि सुरक्षा गार्ड विजय कुमार, दुलारी देवी, मीरा देवी और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रियंका गुप्ता ड्यूटी से नदारद थे। इसके अलावा, बीसीपीएम अमरेंद्र सिंह, ब्लॉक लेखा प्रबंधक लाल बाबू मौर्य और एलएचवी सुदेश भी अनुपस्थित पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने इन सभी कर्मचारियों के वेतन को तुरंत रोकने का आदेश दिया।

इसके साथ ही, निरीक्षण में मौजूद अधिकतर कर्मचारी बिना निर्धारित ड्रेस कोड के पाए गए। सीएमओ ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन और जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।अस्पताल भवन और परिसर में चारों ओर गंदगी का अंबार था। कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति थी, जहां मच्छरों के लार्वा पाए गए, जो बीमारियों का कारण बन सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने अधिकारियों को तुरंत साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.