बलरामपुर:हिरण को आवारा कुत्तों से ग्रामीणों ने बचाया,वन विभाग को सौंपा

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के ललिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैली के मजरे खुथवा गांव में सोमवार शाम एक शीतल हिरण जंगल से भटककर गांव में आ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद के ललिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैली के मजरे खुथवा गांव में सोमवार शाम एक शीतल हिरण जंगल से भटककर गांव में आ गया। इस दौरान आवारा कुत्तों ने हिरण पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। अपनी जान बचाने के लिए हिरण गांव के उत्तरी छोर पर स्थित एक गन्ने के खेत में छिप गया।

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना ग्राम प्रधान चेतरामपाल को दी। प्रधान और ग्रामीणों ने मिलकर घायल हिरण को सुरक्षित रूप से पकड़ा। उन्होंने हिरण को कुत्तों के हमले से बचाने के लिए अस्थायी तौर पर गांव के एक मंदिर परिसर में रखा।

 

इसके बाद, ग्राम प्रधान ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हिरण को अपने कब्जे में ले लिया। विभागीय अधिकारियों ने घायल हिरण को तत्काल शिवपुर स्थित वन्य जीव देखभाल केंद्र भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता की वजह से एक वन्य जीव की जान बच गई। क्षेत्र के लोग ग्राम प्रधान चेतरामपाल और अन्य ग्रामीणों की इस जागरूकता और मानवता की सराहना कर रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.