मेरठ में दिल दहला देने वाली घटना, मामूली विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

मेरठ

मेरठ में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी के बाद एक 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

मेरठ में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी के बाद एक 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना लोकप्रिय रोड स्थित कब्रिस्तान के पास हुई।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, इकड़ी रोड निवासी विनय (24), पुत्र रामपाल, एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। विनय, अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता रामपाल भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद सिंडिकेट बैंक में गार्ड के पद पर तैनात थे और हाल ही में वहां से भी रिटायर हुए हैं। विनय की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसके एक बेटा और एक बेटी भी हैं।

आपसी कहासुनी ने ली जान

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे विनय अपने कुछ जान-पहचान वालों के साथ कब्रिस्तान के पास खड़ा था। इसी दौरान उनका किसी से झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब लोग मौके पर पहुँचे तो देखा कि बाइक सवार युवक वहां से फरार हो चुके थे और विनय खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और घायल विनय को लेकर अस्पताल गई। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.