बलरामपुर:सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को उपहार देकर दी विदाई

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में आज पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक (एसआई) परदेशी को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में एक समारोह आयोजित कर ससम्मान विदाई दी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में आज पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक (एसआई) परदेशी को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में एक समारोह आयोजित कर ससम्मान विदाई दी गई। उपनिरीक्षक परदेशी अपनी संपूर्ण सेवा के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ कार्य करते हुए आज अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हुए।

इस अवसर पर, अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बलरामपुर विशाल पाण्डेय ने उपनिरीक्षक परदेशी को उपहार भेंट कर विदाई दी और उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। एएसपी ने परदेशी की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को शुभकामनाएं दीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.