महराजगंज:सागौन की अबैध लकड़ी से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी ,वन विभाग ने जब्त की लकड़ी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील क्षेत्र के रामनगर में आज बुधवार को सागौन की लकड़ी से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील क्षेत्र के रामनगर में आज बुधवार को सागौन की लकड़ी से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस पिकअप में 12 बोटा सागौन की लकड़ी अवैध रूप से ढोई जा रही थी।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुँच गई। वन दरोगा संदीप राणा के नेतृत्व में टीम ने तत्काल लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। संदीप राणा ने बताया कि जब्त की गई लकड़ी पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान वन विभाग के कर्मचारी अभिषेक बाजपेई और विक्रांत सिंह भी मौजूद रहे। वन विभाग की टीम अब इस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

 

Voice Of News 24