महराजगंज
महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील क्षेत्र के रामनगर में आज बुधवार को सागौन की लकड़ी से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील क्षेत्र के रामनगर में आज बुधवार को सागौन की लकड़ी से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस पिकअप में 12 बोटा सागौन की लकड़ी अवैध रूप से ढोई जा रही थी।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुँच गई। वन दरोगा संदीप राणा के नेतृत्व में टीम ने तत्काल लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। संदीप राणा ने बताया कि जब्त की गई लकड़ी पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के दौरान वन विभाग के कर्मचारी अभिषेक बाजपेई और विक्रांत सिंह भी मौजूद रहे। वन विभाग की टीम अब इस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।
जौनपुर जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र के प्रतापगंज बाजार में आज एक बड़ा हादसा। दिल्ली से वाराणसी जा रही एक टूरिस्ट बस में चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई, लेकिन बस में सवार 14 यात्रियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। pic.twitter.com/gFcSUXaH4U
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 2, 2025





















