महराजगंज
महराजगंज जनपद पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने आज पुरंदरपुर थाने का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने आज पुरंदरपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का व्यापक भ्रमण कर विभिन्न महत्वपूर्ण अनुभागों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में, एसपी ने थाने के कार्यालय, सीसीटीएनएस (CCTNS) कक्ष, स्टोर रूम, पुलिस बैरक, सम्पूर्ण परिसर, शस्त्रागार और कारागार (बंदीगृह) का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिसकर्मियों के रहन-सहन की स्थिति का भी जायजा लिया।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थाने की कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं की सुदृढ़ता और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को सुनिश्चित करना था। एसपी ने सभी कमियों को दूर करने और बेहतर कार्यप्रणाली अपनाने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।
“भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लद्दाख की 14,100-14,200 फीट ऊंचाई पर पेंगोंग त्सो झील के किनारे और चार्तसे बॉर्डर आउटपोस्ट पर योगाभ्यास कर उत्साही समर्पण का प्रदर्शन किया।” pic.twitter.com/54C7Fb6jxr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 21, 2025























