सिद्धार्थनगर :दर्दनाक सड़क हादसा, डीसीएम की चपेट में आने से युवक की मौत,दो अन्य गंभीर रूप से घायल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा पेट्रोल पंप के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा पेट्रोल पंप के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेंवा-भड़रिया मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहन एक तेज रफ्तार डीसीएम से जा टकराए। इस भीषण दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कंचनपुर निवासी अब्दुल कैय्यूम (27) अपनी बाइक से बयारा से घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से गौहनिया राज निवासी वसीम (18) और सोनू चौहान (18) दूसरी मोटरसाइकिल पर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण सड़क संकरी थी। एक डीसीएम को क्रॉस करते समय दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं और तुरंत बाद डीसीएम की चपेट में आ गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही भवानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों गंभीर रूप से घायल युवकों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बस्ती रेफर कर दिया। बस्ती में इलाज के दौरान वसीम ने दम तोड़ दिया।

 

Voice of News 24