महराजगंज: नगर विकास सचिव अनुज कुमार झा ने धनेवा-धनेई स्टेडियम के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता पर जोर

महराजगंज

महराजगंज जनपद में नगर विकास विभाग के सचिव अनुज कुमार झा ने आज धनेवा-धनेई स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में नगर विकास विभाग के सचिव अनुज कुमार झा ने आज धनेवा-धनेई स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान, अनुज कुमार झा ने मल्टीपरपज हॉल का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था सिडको के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुसार ही हों। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि नवनिर्मित शौचालय तक जाने वाले रास्ते का निर्माण तत्काल पूरा किया जाए।

अनुज कुमार झा ने स्वयं स्टेडियम में बनी इंटरलाकिंग रोड पर चलकर कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण किया। खिलाड़ियों के लिए बनाए गए बास्केटबॉल कोर्ट पर बास्केट पिलर और बैडमिंटन कोर्ट पर नेट लगाने का निर्देश देते हुए उन्होंने इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। हालांकि, टेनिस कोर्ट के निर्माण पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और मानक के अनुरूप टर्फ तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक कोर्ट की जांच संबंधित खेल विशेषज्ञों से कराई जाए।

नोडल अधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि खेल स्टेडियम में सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप होने चाहिए। गुणवत्ता से किसी भी दशा में समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि निर्माण के समय खिलाड़ियों से अवश्य बात की जाए और उनके सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर उन्हें यथासंभव अमल में लाया जाए, क्योंकि स्टेडियम के वास्तविक उपयोगकर्ता वही लोग हैं।

सचिव अनुज कुमार झा ने स्टेडियम में पड़े मलबे को तत्काल हटवाने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही, विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर सीडीओ अनुराज जैन, उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद महाराजगंज आलोक कुमार, क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी, और कार्यदायी संस्था सिडको के सहायक अभियंता (AE) एवं कनिष्ठ अभियंता (JE) भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.