महराजगंज:धानी क्षेत्र का विकास ही अनोखा है, सड़क पर गड्ढे, गड्ढे में पानी और फिर कीचड़ मुफ्त में, ज़िम्मेदार की कार्य के प्रति तत्परता के मिसाल है ये विकास!

महराजगंज

महराजगंज जिले के धानी ब्लॉक क्षेत्र का विकास लगातार चर्चाओं में बना रहता है। एक बार फिर सड़क पर गड्ढे और कीचड़ को लेकर उक्त क्षेत्र का एक ग्राम सभा चर्चा में बना हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

जनपद महराजगंज का धानी ब्लॉक क्षेत्र अपने अनूठे कार्यों के लिए लगातार चर्चा में बना रहता है। एक बार फिर धानी ब्लॉक, बरजी ग्राम सभा में विकास कार्यों को लेकर सवाल के कटघरे में खड़ा है।
आपको बता दें कि उक्त ग्राम सभा में बनी सड़कें जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। इस ग्राम सभा के विकास की गंगा सड़क पर बनें गड्ढे में ही नहीं बह रही है, बल्कि उन गड्ढों के किचड़ में दम तोड़ती नजर आ रही है।

गांव में सड़क तो है, लेकिन उस पर चलने के लिए किसी जंग लड़ने से कम नहीं है। जगह-जगह सड़कों के बीच में बने गड्ढे और उसमें भरे पानी एवं कीचड़, जिम्मेदारों के कार्यशैली को धूमिल तो कर ही रहें हैं, साथ ही सरकार के मनसूबों पर भी पानी फेर रहें हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इस भीषण गर्मी के बीच भी सड़क पर जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। बारिश की मौसम में तो ऐसे सड़क पर चलना,हम सभी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। खासकर इस सड़क पर बाइक और साइकिल से चलना, ख़तरे से खाली नहीं है।
उन्होंने बताया कि पानी, नाली में जाने के बजाय सड़क पर ही इकट्ठा होता है, जिससे सड़क पर गंदगी के साथ-साथ गंभीर बिमारियां उत्पन्न होती है, जो बच्चे, बूढ़े सहित तमाम लोगों के लिए घातक साबित होतीं है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.