ठूठीबारी:पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया योग,जन मानस के लिए एक सकारात्मक संदेश

महराजगंज

महराजगंज जनपद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ठूठीबारी थाने में शनिवार सुबह कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्र के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक योग किया।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान और उसके बाद भी पुलिसकर्मी को तनाव और थकान होती है। नियमित योग से इन तनाव ,थकान के साथ साथ कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता हैं। उन्होंने आगे योग का लाभ और महत्व बताते हुए कहा कि योग से द्वारा कोई भी व्यक्ति शारीरिक समस्याओं से काफी हद तक निजात पा सकता है।

योग के दौरान पुलिसकर्मियों ने विभिन्न योगासन किए जिसमें सूर्य नमस्कार, कपालभाति, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम ,ताडासन और शवासन का अभ्यास किया। योग के दौरान पूरा वातावरण अनुशासित और सकारात्मक रहा।

योगाभ्यास के बाद सभी पुलिसकर्मियों ने प्रतिदिन करीब आधे घंटे तक योग करने की शपथ ली। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि स्वस्थ पुलिसकर्मी ही स्वस्थ समाज के निर्माण करने में और समाज की बेहतर सुरक्षा कर सकने में सक्षम हो सकते है। उन्होंने आम नागरिकों से भी योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील भी की।

अंत में थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने बताया कि योग सच में एक साधना है और एक औषधि भी है जिसे अपने दैनिक जीवन में शामिल कर अपने जीवन के साथ साथ दूसरों का भी सहयोग कर सकते हैं।

और समाज को एक संदेश देने का काम भी किया कि पुलिस किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं और आगे भी रहेगी।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.