सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाज़ार में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज़ बेहद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाज़ार में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज़ बेहद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई। सुबह से ही ईदगाह में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने खुदा की इबादत में सिर झुकाया।
इस पाक अवसर पर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसका बाज़ार के संवेदनशील इलाकों और प्रमुख नमाज़ स्थलों पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए भी पुलिस ने सराहनीय भूमिका निभाई, ताकि नमाज़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की दिली मुबारकबाद दी, जिससे पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश गया।
सहारनपुर : सेना के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग का मामला, जानें क्यों कराई गई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग? pic.twitter.com/ArkP9ls53W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 6, 2025























